उत्तराखंड हरिद्वार

15 महीने के मासूम बच्चे के साथ महिला ने नहर में लगाई छलांग

 

https://youtu.be/xJou995zS-I

बहादराबाद।

ग्रह कलेश के चलते 26 वर्षीय महिला ने नहर में 15 महीने के मासूम को लेकर नहर में छलांग लगा दी।

जानकारी के अनुसार महिला का नाम निशा पत्नी विक्रम सिंह हाल निवासी रावली महदूद उत्तर प्रदेश के संभल की रहने वाली बताई जा रही है। महिला को गंग नगर मैं कूदता देख राहगीरों ने हाय हल्ला मचा दिया। वहीं पुलिस को सूचना दी गई घटनास्थल पर पहुंची बहादराबाद थाना पुलिस के द्वारा गोताखोरों की मदद से शव को ढूढ़ने का प्रयास किया जा रहा है घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कई घंटे के सर्च अभियान के बाद रविवार देर शाम पुलिस ने महिला और मासूम का शव पथरी पावर हाउस के निकट से गंग नहर से बरामद कर लिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *