हरिद्वार

विवादित भूमि की पैमाईश करने पहुंचा यूपी व उत्तराखंड का प्रशासन

लक्सर।
उत्तराखंड-यूपी की बादशाहपुर गांव के पास स्थित विवादित सीमा पर दोनों राज्यों का प्रशासन पैमाइश करने पहुंचा। विवादित भूमि की पैमाइश करने का कार्य शुरू किया गया।
लक्सर तहसील क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर विवादित गंगा तटीय क्षेत्र में शनिवार को दोनों राज्यों का प्रशासन पैमाइश करने के लिए पहुंचा। जहां उत्तराखंड राज्य की आेर से लक्सर क्षेत्र के उप जिला मजिस्ट्रेट गोपालराम बिनवाल सहित तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ और खानपुर के थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के अलावा अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
वहीं उत्तर प्रदेश पक्ष की आेर से बिजनौर जनपद के तहत भी इस संयुक्त पैमाइश के लिए वहां के उप जिला मजिस्ट्रेट समेत तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल और कानूनगो का राजस्व विभाग दल भी मौके पर पहुंचा। इससे पूर्व कई बार पैमाइश के लिए समय निर्धारित कर मौके से उत्तर प्रदेश का प्रशासन नदारद रह चुका है। जिस कारण निरंतर इस संयुक्त पैमाइश में उत्तर प्रदेश की लापरवाही प्रतीत हो रही थी। जिसके बाद उच्च स्तर पर प्रेषित आख्या के बाद इस संयुक्त पैमाइश के लिए आखिरकार शनिवार को एक बार फिर से वक्त तय करते हुए इसकी शुरुआत की गई है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *