हरिद्वार।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती ने मां झगड$ा होने पर अपने घर में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेज दिया।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि सराय में रहने वाले दो पक्षों की महिलाआें मैं झगड$ा हो गया। दोनों पक्षों की महिलाआें ने एक-दूसरे पर गाली—गलौच करने लगे। इसी बीच अपनी मां का झगड$ा सुनकर शाहबानो (18) पुत्री सलीम घर से बाहर आ गई और झगड$ा रोकने का प्रयास करने लगी। महिलाआें में झगड$ा नहीं रुका तो उसने अपने घर में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना से हड$कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।





















































