हरिद्वार।
चंडी चौक फ्लाईओवर के ऊ पर बाइक सवार कावडियां अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रवेश खत्री द्वारा तत्परता दिखाते हुए भीड$ को नियंत्रित किया गया एवं घायल युवक को तुरंत एक निजी वाहन की सहायता से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। कावडिये की पहचान अलीन पुत्र महिपाल निवासी गुड$गांव हरियाणा उम्र लगभग 32 वर्ष बताई गई। पुलिस द्वारा घायल युवक के परिजनों को भी फोन के माध्यम से सूचित किया गया। वहीं दूसरी आेर लक्सर रोड स्थित गांव बादशाहपुर के प्राचीन शिव मंदिर के पास सड़क पर अचानक अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल गिरने से एक कांवड़िया बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायल कावडिये करमबीर निवासी पानीपत हरियाणा को उपचार हेतु प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। वही घायल कावडिये के परिजनो को भी सूचित किया गया।

















































