धर्म हरिद्वार

धूमधाम से मनाया श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव

हरिद्वार।
श्री चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 51 ब्राह्मणों द्वारा गायत्री मंत्रों एवं 8 चिरंजीवी की पूजा मालवीय घाट ऋषिकुल पर आयोजित की गयी।
अक्षय तृतीया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पर श्री अखंड परशुराम अखाडा द्वारा परशुराम चौक पर धूमधाम से मनाया गया इससे पूर्व श्री परशुराम अखाडा के अयक्ष के नेतृत्व में मालवीय घाट पर गंगा पूजा करने के पश्चात शोभा यात्रा के रूप में दर्जनों ब्राह्मण संगठनों द्वारा शोभायात्रा परशुराम चौक तक निकाली गई। चौक पर विधि विधान के साथ आचार्य पंडित गिरीश एवं पंडित पवन कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान परशुराम की पूजा की गई। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि जब पृथ्वी पर अधर्म बढता जा रहा था, तब भगवान परशुराम ने अवतरित होकर शास्त्र और सनातन के साथ धर्म की रक्षा करने का काम किया। इसलिए आज भी भगवान परशुराम की जयंती पर शस्त्र और  शास्त्र दोनों की पूजा की जाती है। श्री अखंड परशुराम अखाडा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम चिरंजीवी हैं। जो भगवान परशुराम का पूजन करता है। उसकी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। भगवान परशुराम साक्षात भगवान नारायण के ही अवतार है। जिन्होंने सनातन धर्म को समाप्त करने का प्रयास किया और जो संत ब्रह्मणो भक्तों पर अत्याचार करते थे। भगवान का अवतार ही सनातन की रक्षा के लिए होता है। हम सभी को जाति धर्म में ना बंटकर एक होकर आगे बढाने की प्रेरणा भगवान परशुराम से मिलती है। कहा कि वह देश के सभी विप्र बन्धुओ से निवेदन करते है कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पूरे देश में हर शहर में शोभा यात्रा निकाल कर भव्य रूप से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाए।

अखाडा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। अक्षय तृतीया के दिन जो भी दान पुण्य एवं गंगा स्नान करता है। उसके पुण्य कभी भी समाप्त नहीं होते हैं। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर परशुराम अखाडा द्वारा मां गंगा का पूजन कर सभी के घरों में सुख समृद्धि आयु आरोग्य वृद्धि की कामना की गई। इसके पश्चात कढी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सहारनपुर से आये ब्राहमण समाज के लोगो ने श्री अखण्ड परशुराम अखाडा के अध्यक्ष पं. अधीर कौशिक को सम्मानित करते हुए फरसा और तलवार भेट की। इस दौरान जोगेंद्र तनेजा, प्रशांत शर्मा, कुलदीप शर्मा, पंडित विष्णु प्रसाद, वासुदेव राजपूत, अर्णव शर्मा, विष्णु गौड, अश्मित कौशिक, पंडित खलेंद्र शास्त्री, आचार्य गिरीश मिश्रा, पंडित महादेव भट्ट, सार्थक पाल, राजीव बिष्ट, हर्षवर्धन शर्मा, अतुल पाराशर, विभोर राणा, निशांत राणा, राकेश सेमवाल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत के भाई वीरेंद्र रावत, महामंडलेश्वर रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज, सुनील प्रजापति, विनोद मिश्रा, संजय शर्मा, सुमित चावला, जतिन प्रधान, डा. आरडी शर्मा एवं श्री अखंड परशुराम अखाडा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *