धर्म हरिद्वार

एक बार फिर निरंजन अखाड़ा कर दिया ये काम, यात्रियों ने की जय जयकार

हरिद्वार।
चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर ऋषिकुल मैदान में मुख्यमंत्री के निर्देश पर संतों ने श्रद्धालुआें की सुविधा के लिए कदम बढाया है। श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट और निरंजनी अखाडा के सहयोग से खाने की व्यवस्था की है। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी और एडीएम पीएल शाह, एसडीएम अजय वीर सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल ने फीता काटकर व्यवस्था का शुभारंभ किया। पहले दिन करीब चार हजार पैकेटों का वितरण किया गया। पंजीकरण केंद्र में 10 कूलर की व्यवस्था भी की गई है।
अखिल भारतीय अखाडा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि देवभूमि में आने वाली यात्री हमारे अतिथि हैं और उनकी सेवा करना हमारा फर्ज है। जब भी देवभूमि में हमारी आवश्यकता होती है, तब मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट सामने आता है। हमने देखा कि यहां यात्री बहुत बडी संख्या मे दूर से आये हुए है। हमने यह उचित समझा कि मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की से हम सेवा में लग जाए। आज हमने लंगर की सेवा शुरू की है और निश्चित किया है जब तक पंजीकरण केन्द्र में भीड रहेगी, तब तक मनसा देवी मंदिर की ओर से लंगर चलता रहेगा। जितने भी लोग आएंगे जो यहां ऋषिकुल पहुंचेंगे उनके लिए भोजन व्यवस्था अपने जिम्मेदारी पर की है। पंजीकरण में जो भोजन व्यवस्था हमारी ओर से है सभी यात्रियों को प्रोवाइड की जाएगी, 11 बजे से यह लंगर शुरू होकर शाम तके चलेगा। जैसे—जैसे यात्री आएंगे लंगर चलता रहेगा। एसडीएम अजय वीर सिंह का कहना है कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने जब दौरा किया था, तब उन्होंने तीन सकरात्मक बदलाव करने के लिए बोला था, इसमें से एक बदलाव तो यही था कि जो लोग यहां पर फंसे हुए लाइन में लगातार खडे रहने के कारण उनके जलपान की कोई व्यवस्था नहीं है। उसके लिए भोजन आदि की व्यवस्था करने के लिए कहा था। हमने अखाडा और संतों से सहायता के लिए निवेदन किया गया था। जिसमें अखिल भारतीय अखाडा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और निरंजनी अखाडा के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज के सहयोग से यह व्यवस्था शुरु हुई है। गंगा सभा की तरफ से भी आश्वासन दिया गया है कि वह अभी इसमें सहयोग करेंगे। इस दौरान सीओ सिटी जूही मनराल, श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि निरंजनी अखाड़े के महासचिव एवं मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी रवींद्र पुरी महाराज ने कोरोना कल के दौरान लगाए गए लॉकडाउन में जिला प्रशासन के साथ मिलकर हजारों लोगों को भोजन बनाकर घर घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की थी। आज फिर जब चार धाम यात्रा में जाने वाले तीर्थ यात्रियों को भोजन की व्यवस्था कर राहत पहुंचाने का कार्य किया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *