Uncategorized

कांग्रेस छोड समर्थको के साथ भाजपा में शामिल

मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में ली भाजपा की सदस्यता
धनौरी।
कांग्रेस नेता और पूर्व दौलतपुर जिला पंचायत सदस्य भूप ङ्क्षसह अपने सैकड़ो समर्थको के साथ भाजपा में शामिल हो गए। रविवार को भूप ङ्क्षसह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम मसाही में पहुचे जहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर ङ्क्षसह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र  रावत ने पटका पहनाकर भूप ङ्क्षसह का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर सभी लोग भाजपा परिवार में शामिल हो रहे है। आज जितने भी लोग भाजपा परिवार में आए हैं उन सभी का वह स्वागत करते है। भाजपा में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूप ङ्क्षसह ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को अपना रहे हैं। इस अवसर देशराज, राम ङ्क्षसह, जोनी कश्यप, सुखपाल, संजय कुमार, चमन लाल, सतीश कुमार, जान आलम, तौफीक, राहुल, शमीम,अंजू, सोनू, विनोद कुमार, राजू कुमार, डा. सोनू कुमार, मुबारिक अली, विनोद पूरी, राजू गुप्ता आदि शामिल रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *