उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

भर्ती घोटाले के वांछित के घर कुर्की चस्पा करने यूपी पहुंची कनखल पुलिस

हरिद्वार पुलिस ने नोटिस चस्पा करते हुए आत्मसमर्पण न करने पर दी थी कुर्की की चेतावनी
हरिद्वार।
उत्तराखंड में भर्ती घोटालों में फरार अभियुक्तों की ओर से न्यायालय से जारी वारंटों की जा रही अवहेलना पर कनखल पुलिस ने वांछित अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की है। कनखल पुलिस ने भर्ती घोटाले में वांछित अभियुक्त के घर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
जानकारी के मुताबिक प्रतियोगी परीक्षा जैसे संवेदनशील मामलों में युवाआें के भविष्य के साथ खिलवाड करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ शुरुआत से ही एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह की आेर से बेहद सख्त रुख अपनाया गया था। जिसमें 3 दर्जन से अधिक अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की गलत तरीके से कमाई गई लगभग 1 करोड$ की अवैध संपत्तियों को भी सील किया गया था। कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के मुताबिक बीते महीने कनखल पुलिस की आेर से अभियुक्तों को आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की चेतावनी देते हुए अभियुक्तों के घर ढोल नगाडो के साथ मुनादी की गई थी। न्यालालय के आदेश पर अभियुक्तों के घर नोटिस चस्पा किए गए थे। जिससे डर कर एक अभियुक्त भूषण पुत्र बृजपाल ने सरेंडर कर दिया था, लेकिन अनिल कुमार अभी भी पुलिस से लगातार बच रहा था। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश जाकर कुर्की का नोटिस चस्पा कर ठोस कार्रवाई करने के बाद समाज को खोखला करने वाले एेसे अभियुक्तों को स्पष्ट संदेश दिया है। पुलिस ने मांडू वाला थाना फतेहपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी अनिल कुमार पुत्र आेमप्रकाश के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *