उतराखंड चुनाव 2022 हरिद्वार

भाजपा जिला महामंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी पर लगाया बाहरी होने का आरोप

हरिद्वार।
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के पास आरोप लगाने के सिवा और कुछ नहीं है। अब यह चुनाव 20 साल बनाम 15 दिन का चुनाव बन गया है। कांग्रेस के लोग भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक लोकप्रियता से घबराकर अनर्गल आरोप लगाकर पूरी विधानसभा में अराजकता का माहौल बना कर और बाहरी प्रदेशों से बुलाए गए गुंडों के दम पर शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं। भाजपा एेसा नहीं होने देगी विकास तिवारी ने कहा कि हम चुनाव आयोग एवं शासन से मांग करते हैं कि कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव में लगे बाहरी लोगों की जांच की जाए और उन अराजक तत्वों को शहर से बाहर किया जाए जिनके कारण शहर की शांति को खतरा उत्पन्न हो गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *