हरिद्वार

राज्यपाल को दिया जयराम आश्रम आने का निमंत्रण

हरिद्वार।
श्री जयराम संस्थाओ के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने प्रदेश के राज्यपाल ले.ज.(सेनि) गुरमीत सिंह से मिलकर गुरुदेव ब्रह्मलीन देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के 19वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह हेतु आमंत्रित किया। जयराम संस्थाओ के प्रेरणास्रोत गुरुदेव ब्रह्मलीन देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की 19वीं पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि समारोह का कार्यक्रम 08 सितम्बर शुक्रवार को श्री जयराम आश्रम, भीमगोड़ा, में हो रहा है। राज्यपाल ने उक्त कार्यक्रम में आने की स्वीकृति प्रदान की है। इस पर जयराम संस्थाओ के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर हरिचेतनानन्द महाराज, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *