Uncategorized

भारत विकास परिषद की महिला शाखा जाहन्वी का अधिष्ठापन समारोह आयोजित

-मातृ शक्ति भारत के समग्र विकास में अपनी भूमिका निभाएं—बृज प्रकाश गुप्ता
हरिद्वार।
भारत में बदलाव की बयार बह रही है। हमें वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप देश के समग्र विकास हेतु सभी को मिल कर कार्य करने की आवश्यकता है। इसमें भारत विकास परिषद मातृ शक्ति अपनी एक महवपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उक्त विचार भारत विकास परिषद उत्तराखंड प्रांत (पश्चिम) की 27वीं महिला शाखा जाहन्वी शाखा के श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में आयोजित अधिष्ठापन समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता ने व्यक्त किये।
कार्यक्रम अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि बृजप्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद की देश भर में 15२ से अधिक शाखाएं हैं। हमे गर्व है कि आज तीसरी महिला शाखा देव भूमि उत्तराखंड में स्थापित हो गई है। पहली महिला शाखा वीरांगना उत्तरकाशी में और दूसरी महिला शाखा रानी लक्ष्मी बाई देहरादून में उत्ष्कृट कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध एवम् सम्पन्न लोगों के साथ— साथ मातृ शक्ति को जोड$ना परिषद का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यदि संस्कार नहीं है तो आपको समर्थवान नहीं कहा जा सकता। समाजिक कार्यों में भाग ले रहा व्यक्ति ही सम्पन्नता का द्योतक है। अधिष्ठापन अधिकारी और प्रांतीय महासचिव डा.मनीषा सिंहल ने कहा कि देश की आधी आबादी को आज संस्कार तथा सेवा पर फोकस करते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त करने की अवश्यकता है। डा.मनीषा ने कहा कि भारत विकास परिषद पांच सूत्रीय संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण भाव को लेकर आगे बढ$ रहा है। प्रांतीय महिला संयोजिका सुगंध जैन ने कहा कि महिलाआे की समस्याआे के साथ ही बाल विकास पर फोकस करना बताया। प्रांतीय संगठन मंत्री ललित पाण्डे ने कहा कि हमारा प्रांत विकास रत्न वाला प्रांत हैं और इसमें मातृ शक्ति की भागीदारी होना महत्वपूर्ण है।
अधिष्ठापन समारोह की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके करवायी। ’राज्य की तीसरी परंतु हरिद्वार की पहली महिला शाखा जाहन्वी शाखा में अध्यक्ष के रूप में आरती नैयर, महामंत्री मीनाक्षी भजोराम शर्मा, कोषाध्यक्ष अवंतिका राणा, उपाध्यक्ष अनू सचदेवा, महिला संयोजिका अंजू मल, सह महिला संयोजिका डली रोहेला को अधिष्ठापन अधिकारी डा.मनीषा सिंहल ने शपथ ग्रहण कराई। अधिष्ठापन समारोह का संचालन मयंक शर्मा ने किया। इस मौके पर अनिका अरोड$ा, अर्पिता भार्गव, शिखा गुलाटी, हेमा गुलाटी, स्वाति भार्गव, दीप्ति गुप्ता और राधा चौधरी ने भी जाहन्वी शाखा में सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।’ जहान्वी शाखा के अधिष्ठापन समारोह में ललित नैयर, अंकुर राणा, सुनील गुप्ता, अभिषेक भार्गव, ऋषि सचदेवा, अश्वनी चौधरी, राणा मल, पार्थ गुलाटी, अकुंश रोहिला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *