हरिद्वार।
देश में पेट्रोल-डीज़ल के लगातार बढ़ते दामों और बढ़ती महंगाई से लोग बेहाल हैं, और विरोध की आवाज़ अब सड़कों पर भी गूंजने लगी है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ चंद्राचार्य चौक से शिव मूर्ति तक अनोखी विरोध यात्रा निकाली। जिसमें गैस सिलेंडर और मोटरसाइकिल बुग्गी पर रखकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाये।

कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के नेताओं ने चंद्राचार्य चौक से शिव मूर्ति चौक तक भैंसा बुग्गी यात्रा निकाली। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कई भैंसा बुग्गियो में सवार होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर आए। विरोध कर रहे कांग्रेसियों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर लगाम लगाने में केंद्र सरकार विफल हो रही है। दाम जिस तरह बढ़ रहे हैं उस से आम आदमी के लिए वाहन का इस्तेमाल करना मुश्किल होता जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, मनोज सैनी, कैश खुराना, महिला नेत्री सहित अनेको कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।
















































