हरिद्वार।
उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर, 12 अक्टूबर को हरिद्वार में होगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक।
सुबह 11 बजे हरिद्वार के CCR भवन में जुटेगा धामी मंत्रिमंडल, बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां। पहाड़ के बाद अब मैदान में कैबिनेट बैठक कर सरकार ने दिया बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक संदेश।
कुंभ नगरी हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और सरकार की मंजूरी मिलने की संभावना।
कुंभ 2027 की तैयारियों के बीच हरिद्वार में कैबिनेट की बैठक को माना जा रहा है बेहद अहम। कुंभ से जुड़ी विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा होने की संभावना।
हरिद्वार समेत प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे भी बैठक के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। आगामी विधानसभा सत्र की तारीख को लेकर भी कैबिनेट बैठक में फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।
अब सभी की निगाहें धामी कैबिनेट के फैसलों पर, बैठक के बाद सामने आएंगे सरकार के अहम निर्णय।



















































