उत्तराखंड क्राइम रूडकी

कलियर में गोवंश संरक्षण स्क्वाड की छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद

कलियर। थाना क्षेत्र में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड और कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला गांव में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई पॉपुलर के बाग में मुखबिर की सूचना पर की गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से करीब 280 किलो गोमांस, गोवंशीय पशु का कटा सिर, खाल, चार खुर, गोकशी के उपकरण और दो मोटरसाइकिल बरामद कीं। साथ ही एक जीवित गोवंशीय पशु को भी बरामद किया गया। मौके से तौकीर पुत्र लतीफ अहमद निवासी शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के चार अन्य साथी गन्ने और पॉपुलर के खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर टीम ने तेलीवाला स्थित एक डेयरी का निरीक्षण किया। वहां से चार गाय, दो बछिया और एक बैल समेत सात अन्य गोवंश बरामद किए गए।

पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के दौरान कुल आठ जीवित गोवंश को गोकशी से पहले बचाया गया, जबकि करीब 280 किलो गोमांस बरामद किया गया। मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *