Uncategorized

दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

-कांग्रेसजनों के देवपुरा तिराहे पर किया भाजपा सरकार का पुतला दहन
हरिद्वार।
भाजपा सरकार में महिलाआें के प्रति अत्याचार बढ$ने का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाआें के साथ अत्याचार, दुष्कर्म, अपहरण की घटनाएं लगातार बढ$ रही है। उन्होंने कहा कि ताजा घटना में चंपावत में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा नाबालिग लड$की के साथ दुष्कर्म की घटना से पूरा उत्तराखंड शर्मसार हुआ है। पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाआें के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ$ रही हैं। जो बेहद शर्मनाक है और कांग्रेसजन इसके विरोध में लगातार आंदोलन करते रहेंगे। पूर्व पार्षद राजीव भार्गव और युवा नेता वरुण बालियान ने भाजपा सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाआे बेटी पढ$ाआे का नारा देती है। लेकिन भाजपा सरकार में महिलाआें के साथ आपराधिक घटनाएं लगातार बढ$ रही हैं जो भाजपा के महिला विरोधी होने का प्रमाण है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड हो या चंपावत का मामला हो सभी मामलों में भाजपा नेताआें की संलिप्तता से साफ है कि भाजपा सरकार महिला विरोधी है। ज्वालापुर नगराध्यक्ष अंकित चौहान और ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल ने कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि डबल इंजन सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से महेश प्रताप राणा, विकास सिंह, नितिन तेश्वर, सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हाण्डा, महिला कांग्रेस की पूर्व शहर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, बीएस तेजियान, मनोज सैनी, समर्थ अग्रवाल, मनोज जाटव, रोहित सहगल, तरूण व्यास, दीपक गौनियाल, जाशिद अंसारी, गुलबीर सिंह, मनीराम बागड$ी, जितेन्द्र सिंह, कैलाश प्रधान, करणसिंह राणा, एल$एस रावत, शौकत अली, राकेश गुप्ता, मुस्तकीम, इसरार, सन्नी चौटाला, डा.अनूप कुमार, अरूण राघव, अजीत सिंह, भुवनेश पाठक, अर्जुन सिंह, ऋषभ अरोड$ा, अशोक गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय, आदित्य कुमार, कमल रोहेला, सोनू शर्मा, आदित्य कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *