देश धर्म हरिद्वार

भक्ति में शक्ति

विकास तिवारी

कांवड़ मेला हुड़दंग नही मनोकामना पूर्ति आस्था और श्रद्धा का रेला है।

ये वाक्य मेरे नही उन कांवड़ियों के है जो सेकड़ो मील दूर से हरिद्वार हरकीपेड़ी से माँ गंगा का पवित्र जल लेकर अपने गंतव्य तक कई दिन की पैदल यात्रा करते है। ऐसा ही एक युवा कांवड़िये दीपक से जानकारी लेने पर उसने बताया कि वर्ष 2011 में उसका दुर्घटना में दोनों पैरों की हड्डियों का चूरा हो गया था जान के भी लाले पड़ गए थे, उसके परिवार द्वारा भगवान भोले बाबा से उसके सकुशल होने पर कांवड़ ले जाने की मनोकामना की गई थी। जिसके बाद महज छह महीने में ही चमत्कारिक रूप से दीपक स्वस्थ हो गया। जबकि चिकित्सको द्वारा डेढ़ से दो साल का समय स्वस्थ होने और हमेशा के लिए पांव खराब होने की बात कही गयी थी। दीपक से स्वस्थ होने के बाद अपने परिजनों द्वारा मांगी गयी मनोकामना पूर्ण होने पर 2012 से ही कांवड़ लेने हर साल हरकीपेड़ी आते है। दीपक ने बताया कि वो राजस्थान के भिवाड़ी के रहने वाले है जो 465 किलोमीटर  की दूरी पैदल तय करते है। बताया कि 2012 से लगातार हर वर्ष कांवड़ लेने आते है। उनके साथ उनके गांव के ओर लोग भी है जो अपनी मनोकामना पूरी होने पर कांवड़ ले जाते है। कहा कि भोले बाबा सब पर दया करते है सब की मनोकामना पूरी करते है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।