Uncategorized

अवैध नशा: शिकंजा या ,,,

शराब माफिया को दो दिन पूर्व दुर्गा चौक पर पकड़ा था वही माफिया आज मोहल्ला कड़क स्थित अम्बेडकर चौक पर स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। अब सवाल यह उठता है एक और जहां पुलिस विभाग के अधिकारी स्कूलों में जा जाकर नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चला रहे हैं वही उनका पुलिस महकमा अवैध नशे का परिवहन करने वालों को देखकर कबूतर की तरह आंख मूंद लेता है हालांकि नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का असर युवाओं पर अच्छा पड़ रहा है वह लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला कर नशा माफियाओं को पकड़ रहे हैं परंतु जिस व्यक्ति को तीन दिन पूर्व दुर्गा चौक के निकट शराब के साथ पड़कर पुलिस के हवाले किया गया था, वही व्यक्ति तीन दिन बाद फिर कानून और पुलिस से बेख़ौफ़ अवैध शराब का परिवहन करता पकड़ा गया सवाल यह उठता है नशे पर शिकंजा कसा जा रहा है या संरक्षण दिया जा रहा है..?

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *