Uncategorized

मां भगवती की कृपा से पूरे होते हैं सभी मनोरथ स्वामी हरिचेतनानंद

हरिद्वार।
खडखड$ी स्थित निर्धन निकेतन आश्रम में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तों को देवी भगवती की महिमा से अवगत कराते हुए कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद् देवी भागवत कथा के श्रवण से सभी कष्टों का निवारण होता है। कथा के प्रभाव से भक्तों का कल्याण होता है और ऋद्धि सिद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा नियमपूर्वक मां भगवती की आराधना व पूजन करने से भक्त को मां की अपार कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् देवी भागवत का आयोजन व श्रवण दोनों फलदायी हैं। पतित पावनी मां गंगा के तट पर श्रीमद्देवी भागवत का श्रवण करने से मनुष्य का जीवन बदल जाता है। सभी को नियमपूर्वक मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना अवश्य करनी चाहिए। समस्त संसार मां भगवती में समाहित है और मां भगवती की कृपा से साधक के सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। निर्धन निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा कि मां भगवती की शक्ति से बड$ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। श्रीमद् देवी भागवत कथा के श्रवण से सभी कष्ट दूर होते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी है। जब कथा से मिले ज्ञान को जीवन में धारण किया जाए। इसलिए सभी को कथा से मिले ज्ञान के अनुरूप आचरण करते हुए मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी शिवानंद, सतपाल ब्रह्मचारी, महंत शिवम गिरी, पंडित अमित थपलियाल, ट्रस्टी नरेंद्र कपूर, विजय सिंहला, जीवन गोयल, प्रेमदत्त, ज्ञानचंद, सीता देवी व बड$ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *