Uncategorized

सिख युवकों से जुड़े विवाद पर हरिद्वार पहुंचे अकाली दल नेता, स्थानीय युवा सिख अड़े

हरिद्वार। कर्णप्रयाग में पांच दिन पूर्व पंजाब के युवकों के साथ हुई मारपीट  मामले को लेकर पंजाब से सांसद, अकाली दल के नेताओं, विधायकों के साथ एक प्रतिनिधिमंडल हरिद्वार पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने युवकों के साथ कथित मारपीट, पुलिस कार्रवाई और अदालत में पेशी के दौरान हुए व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है। हरिद्वार स्थित निर्मल विरक्त कुटिया के गुरुद्वारा में अरदास करने के बाद सांसद सर्वजीत सिंह खालसा ने कहा कि वे किसी विरोध-प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सिख युवकों के साथ हुई मारपीट और उन्ही के ऊपर मुकदमे दर्ज कर एक तरफा कारवाही करना दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि सिख युवकों के साथ पहले मारपीट की गई उन्होंने अपने बचाव के प्रतिक्रिया की थी। उन्होंने कहा कि आज हमारा प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के डीजीपी से मिलकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्यवाही की मांग करेगा। पंजाब में अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह प्याल ने कहा कि सिख युवकों पर मारपीट के बाद मुकदमे भी दर्ज किए गए जबकि मारपीट की शुरआत करने वालो पर कोई मुकदमा दर्ज नही किया गया। पुलिस को उन पर भी मुकदमे दर्ज करने चाहिए।   नेताओं ने आरोप लगाया कि जिन नौजवानों के साथ घटना हुई, उनके साथ पहले स्थानीय लोगों ने मारपीट की और बाद में पुलिस द्वारा भी दबाव बनाया गया। सबसे ज्यादा नाराजगी इस बात को लेकर है कि युवकों के साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया गया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने बताया कि उनका प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मुलाकात कर पूरे मामले को उनके सामने रखेगा। यदि प्रशासन और सरकार की ओर से न्याय मिलता है तो मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ जाएगा, लेकिन यदि संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार तक भी अपनी बात पहुंचाई जाएगी।
वहीं हरिद्वार पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने कहा कि पंजाब से आये  प्रतिनिधिमंडल की मांग पर वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक की व्यवस्था कर दी गई है और पूरे मामले में संवाद के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
 पंजाब से आये प्रतिनिधि मंडल में अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह प्याली, सांसद सर्वजीत सिंह खालसा, वारिस द पंजाब से तरसेम सिंह, रशपाल सिंह सोसन, दलेर सिंह ड़ोड, गंगवीर सिंह राठौड़, जतिन सिंह, गुरप्रीत सिंह संधू, जसकरण सिंह, सतपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह मिंकू सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
स्थानीय सिख युवा अड़े
निर्मल वीरक्त कुटिया में अपस्थित स्थानिय सिख युवाओ द्वारा पंजाब से आये प्रतिनिधि मंडल से मांग की गई की वह पहले ऋषिकेश स्थित सिंह सभा गुरुद्वारे में जाकर यहां की संगत से बात करें वहां पर जो भी निर्णय हो उसके आधार पर आगे की करवाई की जायेगी। लेकिन पंजाब से आये प्रतिनिधि मंडल के कार्यकर्ता इस बात को लेकर राजी नहीं थे, उनका कहना था की डीजीपी से मिलने का समय मिल चुका है। पहले उनसे से जाकर मिलेंगे जब की स्थानिय सिख संगत अपनी बात पर अड़ी रही। बाद में उन्होंने पंजाब से आये प्रतिनिधि मंडल को जाने दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *