उत्तराखंड हरिद्वार

प्राकृतिक आपदाओं से बचना है तो आवश्यक करें पौधरोपण : पदम जी

-संकल्पबद्व होकर हरेला पर्व पर आरएसएस ने किया पौधरोपण

हरिद्वार।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष्य बृहद रूप से नगर की विभिन्न्न शाखाओं के माध्यम से पौधरोपण किया गया। इस बार संघ ने प्रत्येक शाखा पर कम से कम 100 पौधारोपण का लक्ष्य रखा है। एक पौधा एक स्वयंसेवक की योजना से नगर में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। जिनके संरक्षण संवर्धन का भी जिम्मा वहीं स्वयंसेवक संकल्पित भाव से लेगा जिसके द्वारा पौधा लगाया गया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख (पश्चिम उत्तर प्रदेश उत्तराखंड) पदम जी ने कहा कि यदि भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं के संकट से बचना है तो पौधारोपण आवश्यक करें। तेजी से बदलते जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है, इसे हरा—भरा रखना हम सबका दायित्व है। आज भौतिकवादी युग में जितनी तेजी से हरे-भरे जंगल नष्ट हो रहे हैं, इससे होने वाले नुकसान से बचाव के लिए यह जरूरी है कि हम अधिक से अधिक पौधारोपण करें। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व पौधारोपण करने की महज औपचारिकता का पर्व नहीं है,यह पर्व प्रकृति प्रेम के संकल्प का दिन है। उन्होंने हरिद्वार नगर की योजना की सराहना करते हुए कहा कि एक या एक से अधिक स्वयंसेवक जब संकल्पबद्ध तरीके से पौधे के संरक्षण संवर्धन करेंगे तो निश्चित तौर पर भविष्य में आज लगाया हुआ पौधा अपना वास्तविक आकार लेगा। कार्यक्रम समन्वयक जिला व्यवस्था प्रमुख अनिल गुप्ता ने वताया कि इस वर्ष बहुत अधिक पौधारोपण न कर एक निश्चित लक्ष्य लेकर जिम्मेदारी से पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया है।
जिला संचालक रोहिताश्व कुंवर के मार्ग दर्शन में दयानन्द शाखा, चाणक्य शाखा व मालवीय शाखा पर पौधारोपण किया गया। नगर संचालक डा. यतींद्र नागयन के मार्गदर्शन में महादेव शाखा, सती शाखा,गणेश शाखा पर पौधरोपण किया गया। इस अभियान में विभाग प्रचारक चिरंजीवी, जिला प्रचारक जगदीप, नगर प्रचारक नरेश,विद्यार्थी विस्तारक त्रिवेंद्र, नगर व्यवस्था प्रमुख देशराज शर्मा,सह नगर कार्यवाह बलदेव रावत,नगर शारीरिक प्रमुख अभिषेक, नगर बौद्धिक प्रमुख भूपेंद्र रावत, सह प्रमुख डा. रतनलाल, बाल विद्यार्थी प्रमुख मनोज पाल,नगर संपर्क प्रमुख अमित शर्मा,नगर सेवा प्रमुख संजय शर्मा, ज्वालापुर मंडल कार्यवाह विकास जैन व सह अनिल प्रजापति, मध्य हरिद्वार मंडल कार्यवाह उमेश मिश्रा व सह अमित त्यागी, कनखल मंडल कार्यवाह अर्पित अग्रवाल व सह सुशांत,मायापुर मंडल कार्यवाह मनीष सैनी व सह विशाल गोस्वामी, सप्तऋषि मंडल कार्यवाह आशीष व सह सुमित शर्मा के अलावा नगर के समस्त बस्ती प्रमुख, शाखा कार्यवाह,मुख्य शिक्षक सहित सैकड$ों कार्यकर्ताआें ने प्रतिभाग किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।