मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, लड्डू में फफूंद की शिकायत पर लिए गए सैंपल
हरिद्वार। त्योहारों के बीच मिठाइयों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कनखल थाना क्षेत्र के लक्सर रोड स्थित बुद्धि माता मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब मिठाई में फफूंद होने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रकाश स्वीट्स पर छापेमारी की।
मिठाइयों में फफूंद की शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकान में रखी मिठाइयों के सैंपल लिए। विभाग ने सभी सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जांच में मिठाइयों की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायत सही साबित होती है? क्या खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के बाद दुकान संचालक पर कोई कार्रवाई होगी?
फिलहाल सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मिठाइयों की गुणवत्ता में गड़बड़ी थी या नहीं।
उल्लेखनीय है कि उक्त दुकानदार ने मौके पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों की भी एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दी साथ ही उसने पत्रकारों पर पैसे मांगने के आरोप भी लगाए






















































