हरिद्वार। कनखल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतिन हांडा के नेतृत्व और प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में ब्लॉक के कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल और प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया और ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा ने कहा कि सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा हमें इन महापुरुषों से लेनी चाहिए।
प्रदेश सचिव रविश भतीजा और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि देश पर जब आपदा आई, तब ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे से शास्त्री जी ने देश को एकजुट किया।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल और ओबीसी विधानसभा अध्यक्ष (ग्रामीण) विनोद कश्यप ने कहा कि गांधी जी ने सत्य-अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया।
हरद्वारी लाल और अजय दास महाराज ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी का देश को आजाद कराने और संवारने में बड़ा योगदान है, जिसे देश कभी भूल नहीं पाएगा।
एससी महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव और पीसीसी सदस्य राहुल चौधरी ने कहा कि जब देश पर अन्न का संकट आया, तब शास्त्री जी के नेतृत्व में हरित क्रांति आई।
इस अवसर पर ललित वालिया, नरेश सेमवाल, श्याम सुंदर प्रधान, रचित अग्रवाल, कामेश्वर यादव, सुंदर मनवाल, संजय कुमार मोनू, विमल सैनी, दिनेश पुंडीर, विजय गुप्ता, कपिल चौधरी देवराज सैनी संजय भारद्वाज अर्जुन कश्यप भजन लाल दिनेश निषाद आदि मौजूद रहे।





















































