रुड़की के मंगलौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमे मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गंग नहर के किनारे एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से हड़कम मच गया जिसके पश्चात कोतवाली की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
मामले की सूचना पाकर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँची और मामले के साक्ष्य जुटाने में लग गई
वही एस पी देहात शेखरचन्द सुयाल ने बताया कि उक्त महिला का गला रेत कर हत्या की गई जिसके बाद उसका शव नहर किनारे फेंक दिया गया उन्होंने महिला की आयु तकरीबन 40 -45 वर्ष है बाकी सभी तथ्यों के आधार पर जाँच की जा रही है






















































