Uncategorized

कांवड़ मेले की तैयारियों पर अंतरराज्यीय हाई-लेवल बैठक, 30 जुलाई से शुरू होगा कावड़ मेला

 

हरिद्वार। 30 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार में आज एक अंतरराज्यीय उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने की। बैठक में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

मेला नियंत्रण भवन में आयोजित इस हाई-लेवल मीटिंग में कांवड़ मेले के दौरान राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि हरिद्वार का मेला राष्ट्रीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है और हर साल बड़ी संख्या में कांवड़िया आते हैं, इसलिए इस बार भी ठोस तैयारियाँ और व्यापक तालमेल बनाए जाएंगे। बैठक में कांवड़ियों के आवागमन और निर्धारित रूटों की समीक्षा की गई, साथ ही आपातकालीन व्यवस्थाओं, चिकित्सा सुविधाओं और राहत केंद्रों की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

 

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *