रेल परियोजनाओं और कनेक्टिविटी विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड की रेल परियोजनाओं और रेल संपर्क विस्तार पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मुंबई-देहरादून वंदे भारत अथवा सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने, मुंबई-हरिद्वार और मुंबई-रामनगर रेल सेवाओं की आवृत्ति बढ़ाने, देहरादून-कोटा ट्रेन को मुंबई तक विस्तारित करने तथा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया। उन्होंने हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण, प्रमुख रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण, किच्छा-खटीमा रेल लाइन, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और बनबसा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा बनबसा स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के अल्प ठहराव को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की।














































