हरिद्वार।
बिना बताए घर से भाग कर आए दो किशोरों को पुलिस ने हरकी पैड़ी गंगा घाट पर भीख मांगते हुए बरामद किया। किशोरों से पूछताछ करने के बाद उनके परिजनों से संपर्क के प्रयास किए गए। एक देहरादून व दूसरा मेरठ का रहने वाला है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आपरेशन स्माइल के तहत कार्रवाई की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आपरेशन स्माइल की टीम ने तीर्थनगरी में गंगा घाट पर अभियान चलाया गया। अभियान के तहत हरकी पैड़ी गंगा घाटों पर टीम ने अलग—अलग स्थानों पर दो संदिग्ध बालकों को देखा गया। टीम ने दोनो से पूछताछ करने के बाद रेस्क्यू किया। पूछताछ करने पर एक किशोर ने अपना नाम अभिषेक (13) पुत्र अरङ्क्षवद निवासी धारवाली, मोहबेवाला देहरादून बताया। वह करीब एक वर्ष पूर्व घर से बिना बताए निकल गया था। पहले दिल्ली—पंजाब में रहा। लगभग तीन माह पूर्व रुडकी में रह रहा था तथा दो दिन पहले हरिद्वार आया। बालक को नई घाट के समीप सर्दी से ठिठुरते हुए रेस्क्यू किया गया। दूसरे किशोर ने अपना नाम मनीष (15) पुत्र पवन निवासी ग्राम बंाधपुरा, सरधना मेरठ उत्तर प्रदेश बताया। लगभग छह माह पूर्व घर से बिना बताए हरिद्वार आया था तथा शादी—विवाह आदि में छोटे-मोटे कार्य कर जीवन यापन कर रहा था। बालक को संजय पुल गंगा घाट के पास भिखारियों के बीच से रेस्क्यू किया गया। दोनों किशोरों की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद चिकित्सीय जांच के पश्चात बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आवश्यक काउंसङ्क्षलग कर दोनों को खुला आश्रय गृह, कनखल में सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया। आपरेशन स्माइल टीम ने दोनों बालकों के परिजनों की तलाश कर रही है।




















































