हरिद्वार।
पतंगबाजी के मौसम की शुरुआत के साथ ही प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित होने लगा है। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के मोतीचूर फ्लाईआेवर पर बाइक सवार हरिद्वार निवासी करन शर्मा चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उनकी गर्दन पर कई टांके लगाए गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब स्थिर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करन शर्मा बाइक से फ्लाईओवर पार कर रहे थे, तभी हवा में उड$ता हुआ चाइनीज मांझा अचानक उनकी गर्दन से लिपट गया। मांझे की धार इतनी तेज थी कि गर्दन पर गहरा घाव हो गया और सड़क पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर दौड$े और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। चाइनीज मांझे से होने वाला यह कोई पहला हादसा नहीं है। हर साल ऐसे दर्जनों मामले सामने आते हैं, लेकिन प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में यह खतरनाक मांझा आसानी से उपलब्ध है। पिछले वर्ष भी इसी तरह की घटना में एक युवक की मौत हो चुकी है, फिर भी प्रशासनिक स्तर पर सख्त कार्रवाई का अभाव स्पष्ट दिखाई देता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि हादसे होते ही कुछ दिनों के लिए औपचारिक कार्रवाई की जाती है, मगर उसके बाद निगरानी ढीली पड$ जाती है। इसी उदासीनता के कारण चाइनीज मांझे से होने वाले हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर कड$ी रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले दिनों में और भी गंभीर घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाएं आमजन की सुरक्षा पर बड$ा सवाल खड$ा कर रही हैं।



















































