हरिद्वार।
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को विनोबा भावे ने लोकदेव की उपाधि दी और रामधारी सिंह दिनकर ने अपनी पुस्तक लोकदेव नेहरू में कहा कि भारत के वो पहले एेसे नेता थे जिन्हें धर्मनिरपेक्ष गुणों के कारण भारतीय लोग उन्हें प्रेम करते हैं। पूर्व अध्यक्ष आेपी चौहान और पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान ने कहा कि पं जवाहरलाल नेहरू ने न सिर्फ आजादी के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई बल्कि अंग्रेजी हुकूमत द्वारा लूटे गए भारत की तस्वीर भी बदलने का काम किया।
राजबीर सिंह और मनोज सैनी ने कहा कि पं जवाहरलाल नेहरू जी का जीवन हमें प्रेरणा देता है कि कैसे अपने व्यक्तित्व से उन्होंने पूरे विश्व में अपना लोहा मनवाया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर पं. नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर महिला सशक्तिकरण के लिए आवाज बुलंद करें। पार्षद हिमांशु गुप्ता, पार्षद सोहित सेठी, ने कहा कि नेहरू जी ने देश में आर्थिक विकास के साथ साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण की नींव भी मजबूती से रखी। इस अवसर पर पार्षद विवेक भूषण विक्की, पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू द्विवेदी, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, बीएस तेजियान, वीरेंद्र श्रमिक, ब्लाक अध्यक्ष विकास चंद्रा, उज्जवल वालिया, उत्कर्ष वालिया, अरूण राघव, नितिन यादव, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव नलिनी दीक्षित, रचना शर्मा, सविता शर्मा, मंजू गोस्वामी, धनीराम शर्मा, मोहित अरोड$ा, प्रदीप भाटिया आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


















































