Uncategorized

तीरथ लोधी प्रधान, हिमांशु राजपूत बने महामंत्री

हरिद्वार।
लोधी समाज की एक बैठक लोधी धर्मशाला कनखल में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्विरोध लोधी समाज के प्रधान पद पर तीरथ सिंह लोधी, महामंत्री पद पर हिमांशु राजपूत, कोषाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश लोधी को समस्त लोधी समाज की सहमति द्वारा मनोनीत किया गया। बैठक में समस्त लोधी समाज द्वारा सभी पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान उपस्थित जानकी प्रसाद लोधी, पप्पू लोधी जयशंकर लोधी, गोपी लोधी, राजीव लोधी, मोहन लोधी, नीरज लोधी, राहुल लोधी, अभिषेक लोधी, उदय लोधी, रिंकू लोधी, रवि लोधी, शिवम लोधी आदि समाज की सभी मातृ शक्ति एवं वरिष्ठ व सम्मानित युवा साथी उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *