हरिद्वार।
कांवड मेले के सफल संचालन पर फेरुपुर ग्राम पंचायत की सदस्य कुमारी शिवानी ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों कांवड यात्रियों की मौजूदगी के बावजूद मेले का शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन यह दर्शाता है कि प्रशासन ने पूरी तैयारी और समर्पण के साथ कार्य किया। कुमारी शिवानी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के तहत हरिद्वार जिला अधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल और हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने कांवड मेले को सफल बनाने के लिए रात—दिन मेहनत की। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, सफाई, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा और आपात सेवाओं की बेहतरीन व्यवस्था देखने को मिली। उन्होंने विशेष रूप से महिला सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों की सराहना की और कहा कि महिला कांवड यात्रियों ने खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस किया, जो कि प्रशासन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। कुमारी शिवानी ने सभी विभागों, जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, एचआरडीए, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल निगम आदि के कर्मचारियों व अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतने बडे आयोजन को बिना किसी बडी घटना के पूरा कराना, एक मिसाल है।


















































