Uncategorized

नगर आयुक्त ने रुद्राक्ष का पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हरित हरिद्वार, स्वच्छ हरिद्वार के संकल्प के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार। स्वच्छ गंगा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा कनखल स्थित शांति पार्क में “हरित हरिद्वार, स्वच्छ हरिद्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर आयुक्त नगर निगम, हरिद्वार आईएएस नंदन कुमार ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर की।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वच्छ गंगा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नगर और जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया।

नगर आयुक्त ने स्वच्छ एवं हरित हरिद्वार बनाने के लिए जनसहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास पौधारोपण और स्वच्छता को लेकर जिम्मेदारी निभाए तो शहर को और अधिक सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है।

oplus_0

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनील दत्त पांडे ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों के बीच पौधारोपण समय की आवश्यकता है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मोनू प्रधान, सचिव प्रशांत शर्मा, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, धर्मराज, मोहित सोम, विश्वास सैनी, त्यागी जी शेर सिंह, एड. भानु प्रताप, अभिषेक, सचिन, अर्जुन, मित्थुन, मुकेश, रकीबुल, अमित सहित कई स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *