हमलावर मकसद में नहीं हो पाए सफल
हरिद्वार।
सिडकुल थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रापर्टी डीलर पर बदमाश ने जानलेवा हमला करते हुए दो गोलियां दागी। लेकिन वह अपने मकसद में सफल नहीं हो पाया। प्रापर्टी डीलर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।
सिडकुल थाना अंतर्गत रोशनाबाद निवासी प्रापर्टी डीलर राजवीर सिंह कार से उतरकर अपने घर की आेर जा रहे थे। तभी हेलमेट पहने बदमाश ने प्रापर्टी डीलर पर गोलियां दाग दी। गोली निशाने पर नहीं बैठी हमलावर असफल होने पर पास ही खड$ी मोटरसाइकिल में सवार होकर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया। हमले से बचने के प्रयास में प्रापर्टी डीलर मामूली रूप से चोटिल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि प्रापर्टी डीलर राजवीर सिंह की तहरीर पर अज्ञात बदमाश के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मौके पर कारतूस का खाली खोका बरामद किया है। घटना के पीछे हमलावरों का क्या मकसद था प्रापर्टी डीलर से पूछताछ कर घटना के तार जोड$ कर जांच की जाएगी।



















































