Uncategorized

पैनासोनिक लाइफ  सोल्यूशन के सीएसआर से अस्सी हजार से अधिक को पहुंचाया स्वास्थ्य लाभ

पैनासोनिक लाइफ  साल्यूशन इंडिया के आरोग्य कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाए देती एम्बूलेंस।
हरिद्वार।
रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान जिला हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में आईसीडीएस विभाग के समन्वय से पैनासोनिक लाइफ  साल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत से कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु कार्य किया जाता रहा है। संस्थान द्वारा अब तक लगभग तीन हजार से ज्यादा बच्चों को अति कुपोषित वह कुपोषित श्रेणी से बाहर लाने हेतु कार्य किया जा चुका है। वह इसमें काफी हद तक सफलता भी प्राप्त हुई है। इन बच्चों के माता—पिता की काउंसलिंग व बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच व पोषक आहार की व्यवस्था की जाती है। प्रशिक्षित डाक्टर व आहार विशेषज्ञ द्वारा बच्चों की जांच की जाती है। बच्चों के स्वास्थ्य उन्मूलन हेतु वर्ष 2025— 26 में भी कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 500 कुपोषित व अति कुपोषित बच्चे चिन्हित कर लिए गए हैं। उनके स्वास्थ्य सुधार हेतु कार्य किया जाना प्रस्तावित है। आरोग्य कार्यक्रम का संचालन अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु एक महत्वपूर्ण योगदान  रहा है। रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान की अध्यक्षा कनिका शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला हरिद्वार के दूरस्थ गांव में डाक्टर व फार्मासिस्ट के कुशल प्रशिक्षण के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच व दवाई वितरण का कार्यक्रम संचालित किया जाता है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत  8 वर्षों में लगभग 80 हजार लाभार्थी लाभान्वित हो चुके हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *