उत्तराखंड देहरादून

वृक्षों के संरक्षण की मांग को लेकर पर्यावरण प्रेमी सड़कों पर उतरे

देहरादून।

इन दिनों वृक्षों के संरक्षण पर एक बड़ी मुहिम चल रही है। यह मुहिम दिलाराम रोड से मुख्यमंत्री आवास तक सड़क के चौड़ीकरण को लेकर है। उत्तराखंड वन विभाग द्वारा कुछ क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए कटने वाले पेड़ों का चिन्हीकरण किया गया है, इसमें अब तक 244 पेड़ चिन्हित हो चुके हैं। इन्हीं पेड़ों को बचाने के लिए अब पर्यावरण प्रेमी सड़कों पर आ चुके हैं और एक बड़ी मुहिम खड़ी करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत रविवार को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दिलाराम रोड से सेंट्रियो मॉल तक मार्च निकाला। इस दौरान नुक्कड़ नाटक से लेकर कई गीतों के जरिए राज्य सरकार को संदेश देने की कोशिश की गई। पर्यावरण प्रेमियों ने इससे पहले देहरादून में ही पेयजल परियोजना के लिए खलंगा में कटने वाले पेड़ों के लिए भी मुहिम छेड़ी थी, जो सफल हो गई है और सरकार ने बैक फुट पर आकर अब इस परियोजना के लिए दूसरी जगह को चिन्हित कर लिया है। उधर अब शहर के बीचो-बीच 244 पेड़ काटने की खबर के बाद पर्यावरण प्रेमी सरकार के इस कदम के खिलाफ खड़े हो गए हैं। एक तरफ पर्यावरण प्रेमी मार्च निकाल रहे थे तो दूसरी तरफ इसी सड़क पर भाजपा नेताओं द्वारा ऐसे कई पोस्टर लगाए गए थे, जो इस मार्च के ठीक उलट थे। इन पोस्टर्स में मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए जानकारी दी गई थी कि पेड़ों को ना काटे जाने के लिए सीएम धामी के आदेश पर जीओ जारी कर दिया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।