Uncategorized

हरिद्वार के संत ने किया चंद्रयान थीम पार्क में चंद्रयान माडल का उद्घाटन

हरिद्वार।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने प्रयागराज में त्रिवेणी मार्ग स्थित चंद्रयान थीम पार्क में चंद्रयान के मॉडल का उद्घाटन किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व  अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने किया। इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि वे भगवान राम की मूर्ति देखकर आ रहे हैं। एक समय था कि जब भगवाधारी अथवा चंदन लगाकर जाने वाले व्यक्तियों को डंडों से मारा जाता था और जेल भेज दिया जाता था। आज भाग्य से ऐसा समय आया है कि संपूर्ण वातावरण राममय हो गया है और हर तरफ राम—राम और सिर्फ राम ही दिखाई पड$ रहे हैं। यह एक अलौकिक संयोग है और निश्चित ही भारत विश्व गुरु बनने की श्रेणी की ओर बढ रहा है। कहा कि चंद्रयान का यह मॉडल एवं चंद्रयान का चंद्रमा पर उतरना धर्म एवं विज्ञान का विहंगम सहयोग है। जो की राष्ट्र को तकनीकी तौर पर एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से आगे ले जाएगा। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने चंद्रयान मॉडल को तैयार करने में विशेष सहयोग देने वाले विपिन नारायण तिवारी व उनके पिता रामनारायण तिवारी की सराहना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाठक, प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव पुरुषोत्तम शर्मा, महानगर अध्यक्ष अमित तिवारी, यमुनापार अध्यक्ष केडी तिवारी सहित बड़ी संख्या में अखिल भारतीय सनातन परिषद के कार्यकर्ता एवं प्रदर्शनी में आए लोग मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *