उत्तराखंड देहरादून हरिद्वार

चारधाम यातायात के लिए किया तीन पानी स्टॉपेज का भौतिक निरीक्षण

हरिद्वार।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल एवं जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका ने  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के साथ तीन पानी हरिद्वार रोड (नेपाली फार्म हाउस) पर बनाए गए स्टापेज केंद्र का भौतिक रूप से निरीक्षण उपरांत आपसी विचार विमर्श कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जिसका उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाना है।
जैसा कि विदित है कि पूरे देश से बड़ी संख्या में चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आ रहे श्रद्धालुगण को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराने के लिए स्थितिनुसार निर्णय लेते हुए बेहतर प्रबंध किए जा रहे हैं, हरिद्वार से चारों धामों के लिए जाने वाला ट्रैफिक हरिद्वार से गुजरने के बाद जनपद देहरादून स्थित नेपाली फार्म व अब इस स्थान से होकर गुजरेगा जहां दोनों जनपदों की पुलिस फोर्स एवं अन्य अधिकारीगण यात्रा के लिए अधिकृत / पंजीकृत यात्री वाहन को चेक करने के उपरांत ही आगे भेजेंगे। बिना पंजीकरण वाहनों को यहां से वापस भेजा जाएगा। चार धाम यात्रा के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। जिससे चार धाम यात्रा सरल व सुगम्य होगी। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण कराए चार धाम यात्रा पर पहुंचने वाले व्यक्तियों के कारण जांच में अनावश्यक विलंब होता है, जिससे वहां पर जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस अवसर पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी ट्रैफिक पंकज गैरोला, सीओ ट्रैफिक नताशा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, देहरादून लोकजीत सिंह तथा दोनों जनपद के पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।