उत्तराखंड धर्म राजनीति हरिद्वार

हरकी पेड़ी पर विराट हिंदू सम्मेलन आज, आर एसएस के कई बड़े नेता होंगे शामिल

आरएसएस के प्रांत प्रचारक भी होंगे सम्मिलित
हरिद्वार।
संघ के शताब्दी कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार 25 जनवरी को गंगा तीर्थ नगरी के पवित्र स्थल हर की पौड़ी पर एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज किया गया है।
श्रीगंगा हिन्दू सम्मेलन समिति के संयोजक उज्ज्वल पंडित ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह की श्रृंखला में ये भव्य आयोजन पहली बार हर की पैड़ी पर आयोजित किया जा रहा हैं। हर की पैड़ी की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर सम्मेलन की तैयारियां को अंतिम रूप देते हुए, सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
हर की पौड़ी पर हिंदुत्व जागरण और समाज एकजुट करने का संदेश मां गंगा हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। समिति के संरक्षक व गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि यह सम्मेलन दोपहर 2 बजे मां गंगा की पावन भूमि पर संजय ब्रिज के पास हर की पौड़ी पर होगा, जहां हिंदुत्व जागरण और हिंदू समाज को एकजुट करने का संदेश दिया जाएगा।

अध्यक्ष नितिन गौतम ने वर्तमान कालखंड को सनातन और हिंदू समाज के लिए स्वर्णिम युग बताते हुए कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण इस पीढ़ी का सौभाग्य है। इसी चेतना को
वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण इस पीढ़ी का सौभाग्य है। इसी चेतना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हरिद्वार में इस विशाल सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने दावा किया कि सम्मेलन में हरिद्वार सहित उत्तराखंड और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में सनातनी, संत, धर्मप्रेमी और प्रबुद्ध जन शामिल होंगे। गंगा सभा का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से हिंदुत्व की चेतना को जन-जन तक पहुंचाना और मां गंगा की धरती से विश्व को एक सशक्त संदेश देना है।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ शैलेन्द्र जी रहेंगे, उनके अलावा साधु संत तीर्थ पुरोहित और पंडा समाज के प्रतिनिधि भी हिंदू सम्मलेन में हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित किए जाने का मामला भी चर्चा में है, उम्मीद की जा रही है कि ये विषय भी हिंदू सम्मेलन की चर्चा के केंद्र में रहेगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।