निठारी कांड का आरोपी फांसी के फंदे में लटका मिला, चाय की दुकान चला रहा था भूपतवाला में
हरिद्वार।
बहुचर्चित निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत हरिद्वार से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। निठारी कांड से जुड़े रहे सुरेंद्र कोली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को भूपतवाला क्षेत्र में उसकी चाय की दुकान के अंदर शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र कोली पिछले कुछ समय से हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में रह रहा था और चाय की दुकान चला रहा था। शुक्रवार को दुकान के अंदर उसका शव रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अल्मोड़ा निवासी परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मौत के कारणों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।



















































