क्राइम हरिद्वार

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज किया मुकदमा
लक्सर।
क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को घर में अकेली देख पड$ोसी युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया तथा उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपित युवक द्वारा घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी गई। पता चलने पर किशोरी के परिजनों ने आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दस अगस्त की रात्रि उसकी भतीजी अपने घर में अकेली थी। उसके परिजन घर से बाहर गए हुए थे। इसी बीच किशोरी को घर में अकेली देख पड$ोस का एक युवक घर में घुस आया। युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया तथा किशोरी के बेहोश होने पर युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। किशोरी जब होश में आई, तो युवक द्वारा उसे किसी को भी घटना की जानकारी दिए जाने पर वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए जाने की धमकी दी गई।
आरोप है कि आरोपित युवक द्वारा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए जाने की धमकी देकर किशोरी के साथ फिर से जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाने का दबाव बनाया गया। तहरीर में कहा गया है कि घटना के बाद किशोरी के गुमसुम रहने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की। इस पर किशोरी ने मामले की पूरी जानकारी उन्हें दी। जिस पर परिजन किशोरी को लेकर लक्सर कोतवाली आए है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  जांच के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।