उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस समय अपने चरम पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर आने से पहले अपना पंजीकरण जरूर करा ले
हरिद्वार।
रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के निकट ग्राम हरिपुर पहुंचे जहां उन्होंने श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम धामी ने सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया। कहा कि सरकार लगातार राज्य के हित में आगे बढ़ रही है और विकास की नई इबारत गढ़ रही है। मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहां की चारधाम यात्रा इस समय अपने चरम पर है। इस समय यात्रियों की संख्या ज्यादा है जो एक चुनौती बन रही है, फिर भी उनकी यात्रा व्यवस्थित और सुगम हो इसके प्रयास लगातार किए जा रहे है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की वे यात्रा पर आने से पहले अपना पंजीकरण जरूर कराए।

















































