उत्तराखंड देहरादून राजनीति

मुख्यमंत्री ने गंगा-शारदा कॉरिडोर परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश

 

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड निवेश एवं आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की बैठक में राज्य की प्रमुख अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर परियोजनाओं में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि आगामी छह माह में इन परियोजनाओं की ठोस प्रगति दिखाई देनी चाहिए।

धामी ने परियोजनाओं में प्रक्रियात्मक जटिलताओं को दूर कर कार्य सरल बनाने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शारदा कॉरिडोर के लिए भूमि उपलब्धता और भूस्खलन संवेदनशीलता का अध्ययन कर सुरक्षात्मक उपाय करने को भी कहा गया।

आगामी हरिद्वार कुंभ को ध्यान में रखते हुए गंगा स्वच्छता, घाटों के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सभी कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव आनंद बर्धन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *