Uncategorized

बाइक सवार युवकों की टोली ने मोहल्ले में की फायरिंग

लक्सर।
नगर में शरारती तत्व ने रात्रि में जमकर हुडदंग मचाया। शरारती तत्वों द्वारा ताबडतोड फायरिंग कर मोहल्ले में दहशत फैलाने का काम किया गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, किंतु जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हुडदंगी मौके से भागने में सफल हो गए। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस शरारती तत्वों की पहचान कर रही है।
इस समय नगर में शरारती तत्व की हरकते तेज हो गई है। कहीं किसी के साथ मारपीट की जाती है और युवक फरार हो जाते है, तो कही युवाओं की टोली जमकर हुडदंग मचाती है। जबकि पुलिस—प्रशासन का इन पर जरा सा भी खौफ नही रह गया है। सीमली मोहल्ले के लोगों के मुताबिक शनिवार की देर रात लक्सर नगर के वार्ड नंबर दो सीमली मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब लगभग सात बाइकों पर सवार होकर आए दर्जनों युवकों ने अचानक ही फायरिंग शुरू कर दी। मोहल्ले में गोलियों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उन्हे देख कर घबरा गये। उन्होने देखा की बाइक सवार युवक हवा में ताबडतोड फायरिंग कर रहे है। लोगों ने साहस दिखाते हुए जब उन्हे ललकारा तो वह गाली—गलौच करते हुए मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। अचानक ही ताबडतोड गोली चलने से मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही हुडदंगी युवक मौके से फरार हो गए, किंतु लोगों ने कुछ बाइक सवार युवकों की वीडियों भी बना ली। लोगों ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी कैमरे खगालने शुरू कर दिए। इस तरह खुलेआम फायरिंग किए जाने के मामले से कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड$े हो रहे है कि आखिर पुलिस क्या कर रही है। लोगों ने कानून व्यवस्था पर नाराजगी प्रकट करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हे जल्द पकड$े जाने की मांग की है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *