उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

बालाजी ज्वेलर्स की लूट में शामिल चौथा अभियुक्त गिरफ्तार

 

हरिद्वार। महीने की पहली तारीख को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत श्री बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियार बंद बदमाशों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस टीम द्वारा डकैती में शामिल 02 अभियुक्तों गुरदीप सिंह व जयदीप सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है व एक बदमाश सत्येंद्र पाल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। डकैती में शामिल अन्य बदमाशों सुभाष एवं अमनदीप की तलाश में जुटी हरिद्वार पुलिस टीम को तब सफलता हाथ लगी जब बुधवार देर शाम एक और आरोपी अमन काम्बोज पुत्र कश्मीरी लाल गांव पिंडी जिला फिरोजपुर पंजाब को खंडवा चौक यमुनानगर हरियाणा से दबोचा गया। आरोपी अमन को डकैती में शामिल होने के एवज में 50000 रूपये मिले थे और बाकी पैसे माल के बंटवारे के बाद मिलना तय हुआ था। अमन द्वारा इन रुपयों से वीवो फोन कीमत करीब ₹25000 खरीदा गया व बाकी पैसे खर्च करने के बाद 13500 की नगदी भी अमन से बरामद हुई हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रुड़की नरेंद्र बिष्ट, एसआई रणजीत तोमर, हेड कांस्टेबल राजवर्धन, मुकेश, सुनील, सीएईयू सतेंद्र आदि शामिल रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।