उत्तराखंड हरिद्वार

कांवड़ मेले को लेकर संयुक्त फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च

हरिद्वार।
आगामी सावन कांवड़ मेले को लेकर सुरक्षा की दृष्टि पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। ज्वालापुर क्षेत्र में मिलीजुली आबादी को देखते हुए मेले के नजर से संवेदनशील रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह व आरएएफ कमांडेंट 18 नरेन्द्र सिंह के निर्देश पर संयुक्त फोर्स से क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च कोतवाली ज्वालापुर में शुरु होकर क्षेत्र में अलग—अलग मोहल्ले से होता हुआ निकला। फ्लैग मार्च का मकसद आरएएफ को धरातल में भौगोलिक स्थिति से अवगत कराना भी था।
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस आएएएफ,  31वी पीएसी के दल के साथ मिलकर आगामी कांवड$ मेला के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आला अधिकारियों के निर्देश पर फ्लैग मार्च फैमोलाइजेशन अभ्यास निर्देशन में ज्वालापुर क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों में फ्लैग मार्च  अभ्यास किया गया। इसके अतिरिक्त  अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के संबंध में जानकारी दी गई तथा ज्वालापुर क्षेत्र में संवेदनशीलता व अपराध के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा व वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल के नेतृत्व में कोतवाली ज्वालापुर का फोर्स, आरएएफ सहायक  कमांडेंट पंकज कुमार, प्लाटून 3१(वी)यूपीएससी सी दल अपर उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह समेत फोर्स फ्लैग मार्च में शामिल रहे। फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरु होकर क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों से होता निकला। सावन कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की वापसी मार्ग ज्वालापुर से होकर जाता है। कांवड़ मेले में ज्वालापुर क्षेत्र में कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा निशुल्क शिविर लगाए जाते हैं। कांवड़ मेले में निरंतर बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन मेले शुरु होने के लगभग एक महीने से ही कमर कस ली है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।