- Homepage
- Uncategorized
- मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार।
सिडकुल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया पूछताछ करने के बाद आरोपियों का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि रावली महदूद निवासी मोहित सैनी पुत्र अजय सैनी ने तहरीर देकर बताया कि उसके घर से 7 दिसंबर की रात मोबाइल फोन चोरी हो गया पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर मोबाइल फोन चोरी करने वालों की तलाश शुरू की गई तलाशी अभियान के दौरान इंद्रलोक चौराहे के पास से मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम पदम सिंह पुत्र रविंद्र कुमार निवासी घास मंडी ज्वालापुर व फैसल पुत्र मीर हसन निवासी गढ़मीरपुर रानीपुर बताया आरोपितों का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया


















































