Uncategorized

गोकशी पर शिकंजा! पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में, दोबारा संलिप्तता पर गैंगस्टर की चेतावनी

गोकशी के मामलों में पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी पुलिस हिरासत में

हरिद्वार। गोकशी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने देहात क्षेत्र में सख्त अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर थाना पथरी पुलिस ने क्षेत्र में पूर्व में गोकशी के मामलों में जेल जा चुके आरोपियों की तस्दीक के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 16 आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया और उनके संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई।

अकरम पुत्र जहूर हसन, रियाजूल पुत्र जहूर, अकबर पुत्र शरीफ, निवासी ग्राम बोडाहेड़ी, पथरी, रफीक पुत्र मंगता, निवासी ग्राम ऐथल, पथरी, रफीक पुत्र मंगता, निवासी ग्राम ऐथल, पथरी, शाहवीर पुत्र सदीक, उम्र 45 वर्ष, निवासी अलावलपुर, पथरी, जिहान पुत्र स्व. मोहम्मद इस्तकार पुत्र मकीम, इकरार पुत्र इसरार, निवासीगण इब्राहिमपुर, थाना पथरी, आरिफ पुत्र जिम्मू, समून पुत्र तहसीन, तुफैल पुत्र इस्लाम, अब्दुल रहमान पुत्र मुस्तफा, निवासीगण इक्कड़ खुर्द, थाना पथरी, सलमान पुत्र समशीद, निवासी धनपुरा, थाना पथरी, सलमान पुत्र निसार उर्फ कल्लू, सलमान पुत्र समशीद, निवासी नसीरपुरकला, थाना पथरी, सय्यद पुत्र बसीर, निवासी इक्कड़ खुर्द, थाना पथरी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार, यह अभियान 6 और 7 सितंबर को थाना पथरी क्षेत्र में चलाया गया। अभियान का उद्देश्य ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखना है, जो पूर्व में गोकशी के मामलों में संलिप्त पाए गए हैं और जिनके दोबारा इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने की आशंका हो सकती है।

पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 172(2) BNSS के तहत कार्रवाई की। थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ की गई और उन्हें स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई कि यदि भविष्य में थाना क्षेत्र में गोकशी या इस तरह की किसी गतिविधि में उनकी संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा गोकशी में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध गुंडा अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य कठोर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस ने गोकशी के मामलों में पूर्व में संलिप्त रहे आरोपियों का अलग से रजिस्टर तैयार किया है। इसमें आरोपियों के नाम, पते और मोबाइल नंबर दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक इस रजिस्टर के माध्यम से संबंधित लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर उनके संबंध में तत्काल सत्यापन करने में मदद मिलेगी।

पथरी पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और भविष्य में किसी भी प्रकार की संलिप्तता सामने आने पर संबंधित व्यक्ति को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *