उत्तराखंड हरिद्वार

भारी बारिश के अलर्ट के चलते हरिद्वार में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

हरिद्वार। मौसम विभाग द्वारा 5 सितंबर को भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को शनिवार को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

मौसम विभाग ने हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए छात्र एवं बालहित में यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के अनुसार राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों सहित सभी आंगनबाड़ी केंद्र 5 सितंबर को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *