Uncategorized

नाबालिग से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार

 

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, वीडियो वायरल करने का भी आरोप

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुग्गावाला थाना पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र से हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 को बुग्गावाला निवासी एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र के साथ 30 अगस्त को ग्राम शहीदवाला ग्रंट निवासी अभिषेक पुत्र पवन ने दुष्कर्म किया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि घटना का वीडियो एक अन्य व्यक्ति द्वारा बनाया गया और बाद में वायरल कर दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष बुग्गावाला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 सितंबर 2026 को आरोपी अभिषेक को बुग्गावाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *