Uncategorized

हरिद्वार टी- 20 क्रिकेट लीग का होगा आयोजन

हरिद्वार क्रिकेट एसोसिएशन करेगी हरिद्वार टी- 20 क्रिकेट लीग का आयोजन
हरिद्वार। उत्तराखंड प्रीमियर लीग की तर्ज पर जल्द ही हरिद्वार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा हरिद्वार में टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए हरिद्वार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रविंदर सिंह ने बताया कि जनपद में क्रिकेट प्रतिभाओं को एक नया प्लेटफॉर्म देने के मकसद से उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के मार्गदर्शन में हरिद्वार टी- 20 क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन कियाा जाएगा। जिसके लिए कैंप लगाए जाएंगे, जो पूरी तरह से निशुल्क होगा। उन्होंने कहा कि यह लीग के शुरू होने की तिथी जल्द ही जारी की जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लीग में 6 टीमें होंगी। प्रत्येक टीम में 4-4 बोर्ड प्लेयर रखे जाएंगे शेष खिलाड़ी कैंप के माध्यम से चयनित किए जाएंगे। खिलाड़ियों का टीमों की फ्राईचाईजी ऑक्शन करेंगी। लीग के लिए कैंप शुरू कर दिया गया है। एसोसिएशन के सचिव अमित राय ने बताया कि लीग के आयोजन में 100 स्पोर्टस प्रा. लि. सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि जिले की क्रिकेट एकेडमियों के अलावा कालेजों के प्रतिभावान खिलाड़ी भी इसमें भाग ले सकते है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों से लीग के लिए आयोजित कैंप को ज्वाइन करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि लीग के अलावा पूरे वर्ष भर का कलैंडर भी जल्द जारी किया जाएगा। प्रैसवार्ता के दौरान 100 स्पोर्टस प्रा.लि. के निदेशक रविंद्र भाटी एवं मनीष भट्ट सहित आयोजन समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *