Uncategorized

जाने किसका लगेगा जैकपोट कैसा रहेगा आज का दिन

आज जन्मे बालक का फल:
आज जन्म लेने वाला बालक सुंदर, स्वस्थ, लगनशील और कोमल हृदय का होगा। मधुरभाषी होने के कारण समाज में प्रिय रहेगा। मित्र कम होंगे, लेकिन सच्चे और भरोसेमंद होंगे। यात्रा और मनोरंजन में रुचि रहेगी तथा अपने कार्यों में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेगा। माता-पिता का सम्मान करेगा और उन्हें सुख देने का प्रयास करेगा।

************************

मेष

अपनों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। पहले से बने कार्यों में अचानक रुकावट आ सकती है। किसी महिला की सलाह लाभदायक रहेगी।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

************************

वृषभ

छोटी-सी बात विवाद का रूप ले सकती है। जिद्दी स्वभाव प्रगति में बाधा बन सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी और रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

************************

मिथुन

धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। धैर्य और शांति बनाए रखें। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। लाभ के नए अवसर मिलेंगे और साहस बना रहेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

*************************

कर्क

आय के नए स्रोत विकसित होंगे। जरूरतमंदों की सहायता से आत्मसंतोष मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लाभदायक कार्य पूरे होंगे। मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

**********************

सिंह

लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में देरी हो सकती है। अनावश्यक विवादों से दूर रहें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

**********************

कन्या

किसी व्यक्ति के प्रति अत्यधिक लगाव पारिवारिक विवाद का कारण बन सकता है। कार्यों में उम्मीद से अधिक सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे और यात्रा के योग बनेंगे।
शुभ रंग: हल्का हरा | शुभ अंक: 5

**********************

तुला

रोजगार को लेकर कुछ परेशानियां रह सकती हैं। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। अधिक परिश्रम के बावजूद साहस और नियमितता से सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 6

*********************

वृश्चिक

भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। शिक्षा संबंधी बाधाएं दूर होंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।
शुभ रंग: गहरा लाल | शुभ अंक: 9

*********************

धनु

संतान की पढ़ाई या करियर को लेकर चिंता हो सकती है। न्यायालय संबंधी मामलों से दूरी बनाए रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा, जबकि व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8

***********************

मकर

दौड़-धूप के बाद कार्य पूरे होंगे। जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास अधिकारियों की नाराजगी का कारण बन सकता है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन मेहनत भी अधिक करनी पड़ेगी।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4

***********************

कुंभ

कार्ययोजना में बदलाव संभव है। चापलूस लोगों से सावधान रहें। अधिकारियों के साथ समझौते या अनुबंध से लाभ होगा। अनावश्यक विवादों से बचें।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 2

************************

मीन

पूरे उत्साह के साथ अपने कार्य पूरे करेंगे। जो लोग पहले विरोध कर रहे थे, वही अब सहयोग करेंगे। नए अनुबंध और समझौते लाभदायक सिद्ध होंगे।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7

****************************

ज्योतिषाचार्य :तरुणा चोपड़ा

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *